बारात में 51 ट्रैक्टर लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, जैसे युद्ध के लिए जा रही है सेना, Video देख हैरान हुए लोग

 

एक बारात का है जहां दूल्हा-दुल्हन को लेने के लिए कार या किसी गाड़ी पर नहीं बल्कि ट्रैक्टर पर निकला है. इतना ही नहीं, इस बारात में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 51 ट्रैक्टर हैं.


शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार (Funny Wedding Video) और हैरान कर देने वाले वीडियो की बाढ़ आ जाती है. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो पाती. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. ये वीडियो एक बारात का है जहां दूल्हा-दुल्हन को लेने के लिए कार या किसी गाड़ी पर नहीं बल्कि ट्रैक्टर (Tractor) पर निकला है. इतना ही नहीं, इस बारात में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 51 ट्रैक्टर हैं, जो दुल्हन को लेने उसके घर जा रहे हैं. इस बारात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


आजकल हर कोई अपनी शादी को कुछ अलग और खास बनाना चाहता है, ताकि उसकी शादी लोगों को लंबे समय तक याद रहे. ऐसे में एक शख्स 51 ट्रैक्टर लेकर दुल्हन को लेने उसके घर पहुंचा. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैक्टरों की एक लंबी कतार दिखाई दे रही है. सभी ट्रैक्टर एक दूसरे के पीछे लाइन से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. देखकर लगा रहा है जैसे जंग लड़के के लिए सेना निकल पड़ी है. ऐसा नज़ारा अबतक टीवी पर ही देखा होगा आपने,

Comments

Popular posts from this blog

GST 2.0, नई GST दरें, 5% GST, 18% GST, 40% GST, 22 सितंबर 2025, GST मुक्त वस्तुएँ, GST सुधार, भारत GST

नमो एप के माध्यम से देशवासियों से निरंतर जुड़े रहना मेरे लिये सौभाग्य की बात हैः प्रधानमंत्री

टेक्नोलॉजी क्या है , Technology Kya Jane Ashhan Shabdo Me Hindi Me