सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेटर को चुना गया 21 बी सदी का सर्बशेष्ठ क्रिकेटर

स्टार स्पोर्ट्स की ओर (GOAT) यानि अभी तक के सर्वश्रेष्ठ के खिताब के लिए चार श्रेणियों में खिलाड़ियों को चुनने की प्रक्रिया है। जिसमें बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और कप्तान में से एक महान खिलाड़ी को चुनना है।





बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, स्टीवन स्मिथ, कुमार संगकारा और जैक कालिस का नाम शामिल किया गया।





इन नामित खिलाड़ियों में से महान खिलाड़ियों को चुनने के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने 50 सदस्यीय जूरी का गठन किया है, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, इयान बिशप, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन, स्कॉट स्टायरिस, गौ


तम गंभीर और प्रसिद्ध खेल पत्रकार और कोच शामिल हैं।


सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने जाने के लिए पैमाना





सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्रेणी के पैमाने की बात करें तो इसमें खिलाड़ी के 10 हजार से ज्यादा रन , 50 से ज्यादा की औसत और 25 से ज्यादा शतक वाले खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया था।





दुनिया के सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में शुमार सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 34,394 रन, 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं।

















































Comments